ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार और बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा  पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार और बाइक बरामद
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

ग्रेटर नोएडा, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को थाना दनकौर में डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम अट्टा फतेहपुर निवासी कासिम (उम्र करीब 48 वर्ष) पर गांव के ही रहने वाले कायदे आजम ने खेत पर काम करते समय जानलेवा हमला कर दिया।

बताया गया कि आरोपी ने गाली-गलौज के बाद देसी तमंचे से कासिम पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कासिम को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दनकौर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में 7 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम खजूर वाले बाबा अंडरपास के पास सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान कायदे आजम (उम्र लगभग 23 वर्ष) पुत्र शमशेर, निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना दनकौर में धारा 109 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 7:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story