केरल में सत्ता परिवर्तन तय, जनता ने बना लिया है मन एके एंटनी

केरल में सत्ता परिवर्तन तय, जनता ने बना लिया है मन  एके एंटनी
केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन अब तय है और जनता पहले ही अपना मन बना चुकी है। केरल में 9 अप्रैल को 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

तिरुवनंतपुरम, 31 मार्च (आईएएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन अब तय है और जनता पहले ही अपना मन बना चुकी है। केरल में 9 अप्रैल को 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

एके एंटनी ने कहा, "केरल की जनता अपने दिल में पहले ही वोट दे चुकी है।" उन्होंने भरोसा जताया कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) जोरदार वापसी करेगा। बिजली की गड़गड़ाहट की तरह यूडीएफ वापसी करेगा। जनता ने तय कर लिया है कि इस सरकार को जाना ही होगा। उन्होंने मौजूदा शासन को महज एक 'कार्यवाहक सरकार' बताया।

तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके एंटनी अब सक्रिय राजनीति से दूर हैं लेकिन वह रोजाना पार्टी मुख्यालय पहुंचकर लोगों से मुलाकात करते हैं।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए एंटनी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आम जनता के लिए 'अदृश्य' हो गए हैं और लोगों से मिलने-जुलने से बचते हैं। उन्होंने राज्य सचिवालय की तुलना 'रावण के किले' से करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आलोचना बर्दाश्त नहीं करते।

एंटनी ने कहा कि यूडीएफ को ज्यादा प्रचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि विजयन सरकार का लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का विचार ही मतदाताओं को उनके खिलाफ कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है।

उन्होंने कहा कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने का विचार ही जनता को चौंका रहा है। एंटनी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समर्थन दे दें, तब भी जनता तीसरी बार विजयन सरकार को स्वीकार नहीं करेगी।

राज्य की बदलती राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एंटनी ने कहा कि पहले असंतोष कांग्रेस के भीतर देखने को मिलता था लेकिन अब स्थिति उलट गई है और वामपंथी समर्थक ही सरकार से दूर हो रहे हैं।

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केरल में उसका ज्यादा राजनीतिक प्रभाव नहीं है और वह अप्रत्यक्ष रूप से सीपीआई(एम) को फायदा पहुंचाती है। एंटनी ने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि राज्य में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बने।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 2:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story