संस्कृति जयना ने 'कृष्णावतारम' में अपने डेब्यू से पहले भगवान कृष्ण की कर्मभूमि का किया दौरा
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। संस्कृति जयना 'कृष्णावतारम' में सत्यभामा के रूप में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। डेब्यू से पहले उन्होंने भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा का दौरा किया।
संस्कृति ने अपनी यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की और उन्हें 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर भी दिखाया, और अपने बड़े डेब्यू से पहले आशीर्वाद मांगा।
इसके अलावा, फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान संस्कृति ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की।
हाल ही में, वह भगवान कृष्ण की कर्मभूमि द्वारका में भी थीं और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, संस्कृति ने सत्यभामा मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इस यादगार यात्रा को याद करते हुए संस्कृति ने कहा कि मैं कृष्ण जी की जन्मभूमि और कर्मभूमि में पूजा-अर्चना करना चाहती थी। मैं सत्यभामा की भूमिका निभा रही हूं, इसलिए मैं यह भी सुनिश्चित करना चाहती थी कि मैं सत्यभामा मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर जाऊं और ईश्वर का आशीर्वाद लूं। आरती, दर्शन और भक्ति के साथ यह एक बहुत ही भावुक क्षण था।
उन्होंने कहा कि मैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भी मिली और उन्हें ट्रेलर दिखाया, जो कि एक बहुत ही खास पल था। उन्हें सचमुच ट्रेलर बहुत पसंद आया और उन्होंने इसके लिए हमें अपना आशीर्वाद दिया है।
संस्कृति ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि जिस धरती पर उनका जन्म हुआ, हमने उन्हें यह वापस समर्पित किया। 'कृष्णावतारम' भक्तों द्वारा, भक्तों के लिए बनाई गई है। इसलिए, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से इसकी शुरुआत करना ही सही लगा, न केवल एक लॉन्च के तौर पर, बल्कि एक भेंट के तौर पर। उन लोगों के साथ ट्रेलर साझा करना, जो कृष्ण से उतनी ही गहराई से प्रेम करते हैं जितना हम करते हैं, एक सच्ची शुरुआत जैसा महसूस हुआ।"
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती संस्कृति, इस साल 7 मई को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'कृष्णावतारम' में सत्यभामा का अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 April 2026 7:17 PM IST












