आईपीएल 2026 एसआरएच के खिलाफ टॉस जीतकर एमआई ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 41वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बुधवार को वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीजन के 41वें मुकाबले में एमआई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।
एमआई इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से 5 मैच जीतकर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मुकाबले गंवाकर 9वें पायदान पर है।
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, हवा चल रही है और थोड़ी ठंड भी है। मुझे नहीं लगता कि ओस कोई दिक्कत पैदा करेगी। हमारे लिए यह जरूरी था कि हम खुद को फिर से सेट करें और चीजों को ज्यादा मुश्किल न बनाएं। मिचेल (सेंटनर) बदकिस्मत रहे, और आज क्विनी (क्विंटन डी कॉक) भी नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कलाई में चोट लग गई थी। टीम में कुछ बदलाव हैं। (रेयान) रिकेल्टन के साथ (रॉबिन) मिंज भी टीम में आए हैं।"
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बगैर सिर्फ एक बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "टॉस जीतकर हम पहले गेंदबाजी ही करते, इसलिए हम खुश हैं। यह पिच आपसे कुछ अलग करने की मांग कर सकती है। हमारी टीम में सिर्फ एक बदलाव है। शिवांग की जगह हर्ष दुबे टीम में आए हैं।"
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 April 2026 7:20 PM IST












