पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

पुलिस ने ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने ज्वेलरी चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के चोरी किए गए आभूषण और वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।

नोएडा, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने ज्वेलरी चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के चोरी किए गए आभूषण और वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 23 अप्रैल का है, जब मॉल ऑफ इंडिया स्थित कैरेटलेन स्टोर के मैनेजर द्वारा थाना सेक्टर-20 में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि स्टोर से महंगे आभूषण चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। लगातार प्रयासों के बाद बुधवार को पुलिस टीम ने डीएलएफ मॉल के पास से दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रिद्धि उर्फ रचना (30 वर्ष) और सरिता गौतम (56 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के महेन्द्रा पार्क क्षेत्र की निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों में 2 पीली धातु की चूड़ियां, 1 पीली व सफेद धातु की चूड़ी, 4 ब्रेसलेट और 3 अंगूठियां शामिल हैं। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई आई-10 कार भी बरामद की गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अभियुक्ताएं शातिर किस्म की अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2020 में रिठाला मेट्रो थाना क्षेत्र में और वर्ष 2023 में जनकपुरी थाना क्षेत्र में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले में भी इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़ी हैं या अन्य वारदातों में भी शामिल रही हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story