शबाना आजमी ने 'फायर' की स्पेन रिलीज को किया याद, दीपा मेहता और नंदिता दास संग शेयर की तस्वीर

शबाना आजमी ने फायर की स्पेन रिलीज को किया याद, दीपा मेहता और नंदिता दास संग शेयर की तस्वीर
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने पुरानी यादों के पन्ने पलटे और अपनी बहुचर्चित फिल्म 'फायर' के स्पेन में रिलीज होने के समय की एक खास याद को ताजा किया।

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने पुरानी यादों के पन्ने पलटे और अपनी बहुचर्चित फिल्म 'फायर' के स्पेन में रिलीज होने के समय की एक खास याद को ताजा किया।

रविवार को शबाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'फायर' की निर्देशक दीपा मेहता और अपनी सह-कलाकार नंदिता दास के साथ एक तस्वीर साझा की।

इस पुरानी तस्वीर में तीनों महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने अपनी प्यारी मुस्कान बिखेर रही हैं।

दिग्गज अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "दीपा मेहता और नंदिता दास के साथ। स्पेन में फायर की रिलीज के दौरान खूब मस्ती की।"

अप्रैल में, शबाना अपनी 1996 की फिल्म की टीम नंदिता और दीपा के साथ फिर से एक साथ नजर आईं।

दिग्गज अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें शबाना और दीपा दोनों काले कपड़ों में और एक जैसे दुपट्टे पहने हुए थीं, जबकि नंदिता ने एक सुंदर पीली साड़ी पहनी थी। शबाना और दीपा के बीच खड़ी नंदिता ने दोनों को गले से लगा रखा था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दीपा मेहता और मैंने बिल्कुल एक जैसे दुपट्टे पहने हैं, यह तो बस एक इत्तेफाक है। शुक्र है कि नंदिता दास ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं।"

'फायर' दीपा मेहता की 'एलिमेंट्स' ट्रिलॉजी (तीन फिल्मों की श्रृंखला) की पहली फिल्म है। इस ट्रिलॉजी में 'अर्थ' (1998) और 'वॉटर' (2005) भी शामिल हैं। माना जाता है कि फिल्म की कहानी, इस्मत चुगताई की 1942 की कहानी 'लिहाफ' से प्रेरित है।

इसे मुख्यधारा की उन शुरुआती हिंदी फिल्मों में से एक माना जाता है, जिसमें लेस्बियन संबंधों के बारे में खुलकर बात की गई है। फिल्म के दर्शकों तक पहुंचने के बाद, इसका काफी विरोध हुआ, जिसके चलते समलैंगिकता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे विषयों पर सार्वजनिक चर्चा छिड़ गई।

'कैलिडोस्कोप एंटरटेनमेंट' और 'ट्रायल बाय फायर फिल्म्स' के बैनर तले बनी इस फिल्म में, ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने संगीत दिया है।

फिल्म के सिनेमैटोग्राफर जाइल्स नटजेन्स हैं, जबकि एडिटिंग की कमान बैरी फैरेल ने संभाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Oct 2026 11:56 PM IST

Tags

Next Story