राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरे, भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं शाजिया इल्मी

राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरे, भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं शाजिया इल्मी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट का मोहरा बताया और कहा कि वे भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट का मोहरा बताया और कहा कि वे भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं।

शाजिया इल्मी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह साफ है कि राहुल गांधी एक विदेशी टूलकिट के मोहरे हैं। वे बार-बार विदेश जाते हैं ताकि भारत का अपमान कर सकें, देश का मजाक उड़ा सकें और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर सकें। जिस तरह से नेहा बोरा जैसे लोग, जिसे उन्होंने आइशा से अपना नेतृत्व करने के लिए उधार लिया है, और वो कह रही हैं कि वे बांग्लादेश से बहुत प्रभावित हैं। साफ जाहिर है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि भारत में किसी भी तरह की अमन और शांति नहीं रहे। दुनिया जानती है कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है आज के दौर में, जिसे देखकर राहुल गांधी को अच्छा नहीं लग रहा है कि भारत आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने रिजीम चेंज की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, "हमारे देश में सरकार आती है और जाती है। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके ऐसा करती है। लेकिन रिजीम चेंज यानी तख्तापलट का आइडिया मिस्र, सीरिया और लीबिया से आ रहा है, वो कतई हम अपने देश में होने नहीं देंगे। राहुल गांधी को चाहिए कि वो काम करें। वे घर बैठे-बैठे तख्तापलट करना चाहते हैं, जिससे पूरे देश में आगजनी हो। राहुल गांधी ने नेहा बोरा को आगे रखा है, जिनकी मंशा साफ जाहिर है। वे बांग्लादेश से बहुत प्रेरित हैं।"

वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाजिया इल्मी ने कहा, "कपिल सिब्बल एक वकील हैं। वह जानते हैं कि देश का संविधान क्या कहता है, कानून का शासन क्या है और चुनावी व्यवस्था क्या है। अगर सिर्फ उनकी ख्वाहिश है कि भाजपा चली जाए तो ऐसा सोचने मात्र से कुछ नहीं होने वाला है। अगर सरकार बदलती है, तो वह सिर्फ जनता के जनादेश के आधार पर ही बदलेगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Oct 2026 11:56 PM IST

Tags

Next Story