देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा
मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक बढ़ा है। इस तेजी की वजह शेयर बाजार में दोबारा से खरीदारी लौटना है।
29 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,763.91 और निफ्टी 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ।
शीर्ष कंपनियों में मार्केटकैप बढ़ोतरी में भारती एयरटेल सबसे आगे रहा। इस दौरान दिग्गज टेलीकॉम कंपनी का मार्केटकैप 36,529.21 करोड़ रुपए बढ़कर 11,63,877.30 करोड़ रुपए हो गया है। बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 33,059.83 करोड़ रुपए बढ़कर 6,43,141.36 करोड़ रुपए हो गया है।
निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,084.29 करोड़ रुपए बढ़कर 10,11,695.03 करोड़ रुपए हो गया है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 8,601.99 करोड़ रुपए बढ़कर 5,44,139.55 करोड़ रुपए हो गया है।
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,664.89 करोड़ रुपए बढ़कर 12,33,646.33 करोड़ रुपए हो गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मार्केटकैप 6,461.38 करोड़ रुपए बढ़कर 5,17,086.30 करोड़ रुपए हो गया है।
दूसरी तरफ एलएंडटी का मार्केटकैप 26,572.20 करोड़ रुपए घटकर 5,53,978.63 करोड़ रुपए हो गया है।
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,945.56 करोड़ रुपए घटकर 17,64,981.36 करोड़ रुपए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केटकैप 4,846.08 करोड़ रुपए घटकर 9,59,891.92 करोड़ रुपए और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केटकैप 1,031.15 करोड़ रुपए कम होकर 7,57,175.27 करोड़ रुपए हो गया है।
साप्ताहिक गिरावट के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण वाली लिस्टेड कंपनी है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 July 2026 4:05 PM IST












