स्वीडन के प्रधानमंत्री ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात
स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने 4 जुलाई को स्टॉकहोम में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्वीडन-चीन दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का लंबा इतिहास है। स्वीडन चीनी संस्कृति और सृजनात्मक भावना का प्रशंसक है और चीन के असाधारण विकास की प्रशंसा करता है।

बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने 4 जुलाई को स्टॉकहोम में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि स्वीडन-चीन दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का लंबा इतिहास है। स्वीडन चीनी संस्कृति और सृजनात्मक भावना का प्रशंसक है और चीन के असाधारण विकास की प्रशंसा करता है।

क्रिस्टर्सन ने कहा कि स्वीडन सरकार एक चीन सिद्धांत पर कायम रहती है और चीन के साथ संवाद मजबूत कर समानताओं का विस्तार कर विभिन्न क्षेत्रों के पारस्परिक लाभ और उज्ज्वल भविष्य वाला सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

वांग यी ने कहा कि चीन-स्वीडन की आवाजाही का इतिहास प्राचीन रेशम मार्ग से शुरू हुआ। स्वीडन चीन के साथ राजनयिक सम्बंध स्थापित करने वाला पहला पश्चिमी देश है, जिस ने स्वीडन की स्वतंत्रता और रणनीतिक दूरदर्शिता दर्शायी और विश्व में रोल मॉडल की भूमिका निभायी। इधर कुछ साल द्विपक्षीय सम्बंधों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसके लिए दोनों पक्षों के लिए संवाद मजबूत कर समझदारी बढ़ाना और पारस्परिक विश्वास फिर स्थापित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वांग यी ने कहा कि अगर चीन अच्छा है, तो विश्व बेहतर होगा और स्वीडन समेत विभिन्न देशों के लिए नया मौका उभरेगा। चीन स्वीडन के साथ विभिन्न स्तरों की आवाजाही मजबूत कर पारस्पारिक पूरकता की भूमिका निभाते हुए पारस्परिक लाभ वाला सहयोग बढ़ाना चाहता है ताकि चीन-स्वीडन सम्बंध स्वस्थ, स्थिर और सतत् विकास के रास्ते पर चलें। उम्मीद है कि स्वीडन चीन-ईयू सम्बंध बढ़ाने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

यात्रा के दौरान वांग यी ने स्वीडन के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की और निवेशक एबी ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 4:25 PM IST

Tags

Next Story