'अलायंस' में आने से पहले बोले सोहेल खान, 'मुझे झूठ और चालाकी नहीं आती, पहले हफ्ते में ही हो सकता हूं बाहर'

अलायंस में आने से पहले बोले सोहेल खान, मुझे झूठ और चालाकी नहीं आती, पहले हफ्ते में ही हो सकता हूं बाहर
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इस बार वह रियलिटी शो 'अलायंस' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। शो में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें झूठ बोलना, चालाकी करना या लोगों को अपने हिसाब से चलाना नहीं आता और यही वजह है कि उन्हें डर है कि कहीं वह पहले ही हफ्ते में शो से बाहर न हो जाएं।

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इस बार वह रियलिटी शो 'अलायंस' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। शो में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें झूठ बोलना, चालाकी करना या लोगों को अपने हिसाब से चलाना नहीं आता और यही वजह है कि उन्हें डर है कि कहीं वह पहले ही हफ्ते में शो से बाहर न हो जाएं।

अपने नए सफर को लेकर बात करते हुए सोहेल खान ने कहा, "मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। मेरे दिल को जो सही लगता है, वही करता हूं। मुझे झूठ बोलना, खेल खेलना या किसी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना नहीं आता। मैं सीधे और ईमानदार तरीके से गेम खेलूंगा, इसलिए मुझे लगता है कि कोई भी मुझे आसानी से मात दे सकता है और मैं पहले ही हफ्ते में बाहर हो जाऊंगा।"

इससे पहले शो में अपनी एंट्री की पुष्टि करते हुए सोहेल ने कहा था, ''जब 'अलायंस' का ऑफर मेरे पास आया, तो मेरी दिलचस्पी इसलिए बढ़ी क्योंकि यह आम रियलिटी शो जैसा नहीं है। इस शो में सिर्फ टास्क जीतना ही जरूरी नहीं है, बल्कि लोगों के साथ रिश्ते बनाना, भरोसा कायम रखना और हर नई परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालना भी उतना ही जरूरी है। मुझे चुनौतियां पसंद हैं और मुझे लगा कि यह मेरे लिए सही मौका है। मैं सभी प्रतिभागियों से मिलने और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि खेल किस तरह आगे बढ़ता है, क्योंकि इस तरह के शो में कभी भी कुछ भी हो सकता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं ऐसे परिवार से आता हूं जहां वफादारी सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। लेकिन मैं यह भी समझता हूं कि 'अलायंस' जैसे गेम में नियम अलग होते हैं। यहां रिश्ते और समीकरण रातों-रात बदल सकते हैं और भरोसा हर दिन कमाना पड़ता है। मैं अपने दिल की सुनूंगा, जैसा हूं वैसा ही रहूंगा और अपने तरीके से यह खेल खेलूंगा। बाकी आगे क्या होगा, यह समय बताएगा।''

'अलायंस' के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 4:09 PM IST

Tags

Next Story