महाराष्ट्र पति के 'ग्रह दोष' का इलाज करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र पति के ग्रह दोष का इलाज करने के बहाने महिला से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक 27 वर्षीय विवाहित महिला से कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुद को 'महाराज' बताने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

चंद्रपुर, 1 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक 27 वर्षीय विवाहित महिला से कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुद को 'महाराज' बताने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

चंद्रपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कटाकड़े ने बताया कि यह घटना चिमूर तहसील के भिसी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पति लंबे समय से बार-बार बीमार पड़ रहे थे। परिवार को बताया गया कि यह समस्या 'ग्रह दोष' के कारण है, जिसके इलाज के लिए उन्होंने शुभम लतारी खंगार नामक व्यक्ति से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, शुभम खंगार ने खुद को जगन्नाथ महाराज भद्राभेष मंदिर से जुड़ा महाराज बताया। 30 अगस्त को वह अपने दो साथियों सचिन मोडक और तेजस वाकाटे के साथ पीड़िता के घर पूजा करने पहुंचा।

आरोप है कि पूजा के दौरान शुभम ने महिला के पति को पूजा का सामान लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। पति के बाहर जाते ही उसने घर में अकेली महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत मिलते ही भिसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शुभम लतारी खंगार (26) और उसके दोनों साथियों सचिन मोडक व तेजस वाकाटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच भिसी पुलिस थाना प्रभारी मंगेश भोगले कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों के शोषण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 2:41 PM IST

Tags

Next Story