मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक आंधी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक आंधी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। शाहपुरा-जबलपुर में 29.3 मिमी, पाटन में 15.8 मिमी और कुरई में 15 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं जबलपुर में 74 किलोमीटर प्रति घंटे और सीधी में 68 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। जबलपुर और दमोह में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

बुधवार शाम को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, सतना, चित्रकूट, मैहर, पन्ना, उमरिया और बांधवगढ़ क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा बैतूल, मंडला-कान्हा, अनूपपुर, अमरकंटक, शहडोल, जबलपुर, भेड़ाघाट, छतरपुर, खजुराहो, दमोह, उज्जैन, महाकालेश्वर, रतलाम, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में 50 किमी प्रति घंटे तक की हवाओं के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

12 जून को दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाएं और बिजली चमक सकती है। 13 जून को ग्वालियर, दतिया, भिंड, दमोह, सागर और छतरपुर में मौसम अधिक खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा, पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने और लोगों को आंधी-तूफान के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की चेतावनी भी दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 11:55 PM IST

Tags

Next Story