दिवंगत बहन राधिका की याद में हर सुबह खास रस्म निभाते हैं विकास खन्ना, 'शेखर टुनाइट' में किया खुलासा

दिवंगत बहन राधिका की याद में हर सुबह खास रस्म निभाते हैं विकास खन्ना, शेखर टुनाइट में किया खुलासा
सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना हाल ही में स्ट्रीमिंग चैट शो 'शेखर टुनाइट' के एक एपिसोड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी दिवंगत बहन राधिका को याद करते हुए अपने न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट से जुड़ी एक भावुक बात साझा की। विकास ने बताया कि वह हर सुबह अपनी बहन की याद में एक खास रस्म निभाते हैं। इसके जरिए वह आज भी अपनी बहन से अपने जुड़ाव को महसूस करते हैं।

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना हाल ही में स्ट्रीमिंग चैट शो 'शेखर टुनाइट' के एक एपिसोड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी दिवंगत बहन राधिका को याद करते हुए अपने न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट से जुड़ी एक भावुक बात साझा की। विकास ने बताया कि वह हर सुबह अपनी बहन की याद में एक खास रस्म निभाते हैं। इसके जरिए वह आज भी अपनी बहन से अपने जुड़ाव को महसूस करते हैं।

विकास ने कहा, ''राधिका के बीमार पड़ने और फिर उनके निधन के बाद मैंने एक और रेस्टोरेंट खोलने का फैसला लगभग छोड़ ही दिया था। मुझे लगता था कि मैं 50 साल से ज्यादा उम्र का हो चुका हूं और अब दोबारा रेस्टोरेंट शुरू करने की जरूरत नहीं है। रेस्टोरेंट चलाना आसान काम नहीं है। लेकिन मेरी मां ने मुझे मेरी बहन की इच्छा याद दिलाई और इसके बाद मैंने इस दिशा में दोबारा कदम बढ़ाने का फैसला किया।''

शो में अपनी बहन को याद करते हुए विकास ने बताया, ''कोरोना महामारी से पहले राधिका मुझसे अक्सर मुझे अपना हुनर पहचानने के लिए कहती थी। उसके मुताबिक, दुनिया के करीब 30 प्रतिशत लोग मुझे अपने परिवार के सदस्य जैसा मानते हैं। वह चाहती थीं कि मैं इस बार सिर्फ एक रेस्टोरेंट न बनाऊं, बल्कि ऐसी जगह तैयार करूं, जो लोगों को घर जैसा महसूस हो।''

विकास ने कहा, ''राधिका मुझसे कहा करती थीं कि पैसे से रेस्टोरेंट खोला जा सकता है, लेकिन सिर्फ पैसे से घर नहीं बनाया जा सकता। घर लोगों के साथ मिलकर बनता है। मेरी बहन की यही बात मन में बैठ गई। राधिका की बीमारी और फिर उनके निधन के बाद जब रेस्टोरेंट बनना शुरू हुआ तो, मुझे बार-बार अपनी बहन की वही बातें याद आने लगीं।''

विकास ने बताया, "शुरुआत में मैं रेस्टोरेंट खोलने के बिल्कुल पक्ष में नहीं था। मैं 50 साल से ज्यादा उम्र का हूं और मुझे लगता था कि अब इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता गया, मुझे महसूस हुआ कि यह सिर्फ एक बिजनेस शुरू करने का मामला नहीं है, बल्कि अपनी बहन से किए वादे को पूरा करने की बात भी है।"

उन्होंने कहा, ''मेरी मां ने भी याद दिलाया कि यह आखिरी वादा है, जिसे मुझे पूरा करना है। मुझे बार-बार ऐसा महसूस होता था कि राधिका मुझे देख रही हैं और मुझे अपना वादा पूरा करना है। इतनी बड़ी सोच के साथ रेस्टोरेंट शुरू करना आसान नहीं था। हालांकि, मैंने इसे एक छोटे रेस्टोरेंट के रूप में शुरू करने का फैसला किया।''

विकास ने बताया, "रेस्टोरेंट को मैंने राधिका के जन्मदिन पर बिना रिजर्वेशन के खोलने का फैसला किया। रेस्टोरेंट शुरू करने के बाद से मैं हर सुबह वहां की कांच की छत के नीचे जाता हूं और फूलों से रंगोली बनाता हूं। इसके बाद हाथ जोड़कर अपनी बहन को याद करते हुए कहता हूं, 'अगर तुम देख रही हो, तो यह तुम्हारे लिए है।'"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 5:54 PM IST

Tags

Next Story