दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है, बढ़ रहा वैश्विक निवेश और सहयोग पीएम मोदी

दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है, बढ़ रहा वैश्विक निवेश और सहयोग  पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति बढ़ता वैश्विक भरोसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सहयोग और निवेश के रूप में साफ दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति बढ़ता वैश्विक भरोसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सहयोग और निवेश के रूप में साफ दिखाई दे रहा है।

माईगव इंडिया के एक लेख को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक बेहतर दुनिया के निर्माण में योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और साथ ही वैश्विक मंच पर लगातार अपनी मजबूत स्थिति भी बना रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भारत हमेशा बेहतर ग्रह और बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तैयार रहता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के प्रति दुनिया का बढ़ता विश्वास देश के 140 करोड़ नागरिकों के प्रयासों और आकांक्षाओं का परिणाम है।

उन्होंने कहा, "भारत बेहतर दुनिया के निर्माण में जो भी संभव होगा, उसे करने के लिए हमेशा तैयार है। साथ ही भारत के 140 करोड़ लोगों की बदौलत दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह के साथ देख रही है। यही कारण है कि दुनिया भारत के साथ जुड़ रही है और भारत में निवेश कर रही है।"

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी माईगव इंडिया की उस पोस्ट को साझा करते समय आई, जिसमें पिछले 12 वर्षों में वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया गया था।

माईगव इंडिया ने अपनी पोस्ट में कहा कि वर्ष 2014 के बाद से दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव एक नए और प्रभावशाली दौर में प्रवेश कर चुका है। अब भारत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा को दिशा देने, रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं में अधिक प्रभावी योगदान देने की भूमिका निभा रहा है।

"इंडियाज ग्लोबल मोमेंटम : ए शिफ्ट द वर्ल्ड कांट इग्नोर" शीर्षक वाली पोस्ट में कहा गया कि भारत का बदलाव वैश्विक मंचों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो विश्व मामलों में उसकी बढ़ती भूमिका और प्रभाव को दर्शाता है।

पोस्ट में कहा गया, "2014 के बाद से दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव अधिक प्रभावशाली हुआ है। देश अब वैश्विक चर्चाओं को दिशा देने, साझेदारियों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं में अधिक दृश्यता, विश्वसनीयता और भरोसे के साथ योगदान देने की भूमिका निभा रहा है।"

माईगव इंडिया के अनुसार, भारत की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि देश आज दुनिया की महत्वपूर्ण आर्थिक, कूटनीतिक और रणनीतिक ताकतों में शामिल हो चुका है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2026 3:18 PM IST

Tags

Next Story