हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 150 जूनियर एग्जीक्यूटिव्स पदों पर भर्ती शुरू, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 150 जूनियर एग्जीक्यूटिव्स पदों पर भर्ती शुरू, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एचएएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव्स के विभिन्न 150 पदों पर अल्पकालिक आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एचएएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव्स के विभिन्न 150 पदों पर अल्पकालिक आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स की ओर से जिन विषयों के आधार पर जूनियर एग्जीक्यूटिव्स के कुल 150 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें एरोनॉटिकल के 2, केमिकल के 2, सिविल के 7, कंप्यूटर साइंस के 6, इलेक्ट्रिकल के 25, इलेक्ट्रॉनिक्स के 21, मैकेनिकल के 78, मेटलर्जी के 3 और प्रोडक्शन के 6 पद शामिल हैं।

जूनियर एग्जीक्यूटिव्स के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर के दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, वे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 2 बजे तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पद से संबंधित विषय और क्षेत्र के अनुसार कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में रेगुलर/फुल-टाइम डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 17 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि चुने गए उम्मीदवारों को काम शुरू करने की तारीख से ज्यादा से ज्यादा 3 वर्ष की अवधि के लिए काम पर रखा जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 9:17 PM IST

Tags

Next Story