हैदराबाद में दोहरे सड़क हादसे में दो की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

हैदराबाद में दोहरे सड़क हादसे में दो की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
हैदराबाद के रायदुर्ग-खाजागुड़ा मार्ग पर सोमवार तड़के हुए दो सिलसिलेवार सड़क हादसों में एक पैदल यात्री और एक कानून के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने पहले हादसे में कथित हिट एंड रन के आरोपी आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद, 1 सितंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद के रायदुर्ग-खाजागुड़ा मार्ग पर सोमवार तड़के हुए दो सिलसिलेवार सड़क हादसों में एक पैदल यात्री और एक कानून के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने पहले हादसे में कथित हिट एंड रन के आरोपी आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4.15 बजे आउटर रिंग रोड (ओआरआर) रोटरी से खाजागुड़ा जाने वाली सड़क पर हुआ। एक 35 वर्षीय शख्स सड़क पार कर रहे थे, तभी नानकरामगुड़ा की ओर से आ रही एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

रायदुर्गम पुलिस इंस्पेक्टर टी. भूपति ने बताया कि एसयूवी चालक जायदशाह कादरी (21) वाहन रोककर घायल नंदूलाल को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक दूसरी कार ने वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दूसरे हादसे में नंदूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जायदशाह कादरी के दाहिने पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए गाचीबौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले हादसे में शामिल वाहन का पता लगाया और आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम. रमेश ने बताया, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पेशे से आर्किटेक्ट है और कार्यालय से लौट रहा था। हादसे के बाद वह मौके पर रुके बिना फरार हो गया। उसकी ड्रंक एंड ड्राइव जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

पुलिस के अनुसार, पहले हादसे में नंदूलाल गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी दूसरा हादसा हुआ। पुलिस दोनों हादसों की पूरी घटनाक्रम और परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 6:25 PM IST

Tags

Next Story