आई-पैक निदेशक विनेश चंदेल को मिली बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से रिहा

आई-पैक निदेशक विनेश चंदेल को मिली बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से रिहा
इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आ गए।

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आ गए।

विनेश चंदेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच चल रही थी। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत प्रदान की। उनकी रिहाई के बाद आई-पैक से जुड़े लोगों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विनेश चंदेल के वकील अभिषेक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमने जमानत के लिए अर्जी दी थी। 30 तारीख को इस पर बहस हुई। अदालत ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत ने कुछ शर्तें भी लगाईं, जिनका हमने पूरा पालन किया।"

चंदेल के अधिवक्ता अभिषेक ने बताया, "2 लाख रुपये का बॉन्ड जमा करना था, जिसे हमने जमा कर दिया। ईडी से जांच करने के लिए कहा गया था। आज अदालत में इसकी सुनवाई हुई। जांच पूरी होने के बाद अदालत ने रिहाई के आदेश जारी कर दिए।"

विनेश चंदेल आई-पैक के प्रमुख चेहरे हैं। यह संस्था राजनीतिक रणनीति, चुनाव प्रबंधन और कैंपेनिंग से जुड़े काम करती है। उन पर ईजी ने मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले में जांच की थी, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है, जिसमें नियमित रूप से जांच अधिकारी के सामने पेश होना और बिना अनुमति के देश छोड़कर न जाना शामिल है।

आई-पैक कई राज्यों में विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। विनेश चंदेल की गिरफ्तारी से संगठन को काफी नुकसान पहुंचा था। उनकी रिहाई के बाद आई-पैक के कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया है।

विनेश चंदेल की रिहाई के बाद अब यह देखना होगा कि ईडी आगे इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल विनेश चंदेल जमानत पर बाहर हैं और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 May 2026 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story