आईसीसी वनडे रैंकिंग राशिद खान, डेरिल मिचेल और ओमरजाई शीर्ष पर

आईसीसी वनडे रैंकिंग राशिद खान, डेरिल मिचेल और ओमरजाई शीर्ष पर
बांग्लादेश ने हाल में संपन्न घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। इस सीरीज में बांग्लादेश के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था, और उसका फायदा उन्हें आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग में मिलता हुआ दिख रहा है।

दुबई, 17 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने हाल में संपन्न घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। इस सीरीज में बांग्लादेश के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था, और उसका फायदा उन्हें आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग में मिलता हुआ दिख रहा है।

आईसीसी द्वारा जारी गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 गेंदबाजों पर नजर डालें तो अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज चौथे, श्रीलंका के महेश तिक्षाणा पांचवें, इंग्लैंड के आदिल राशिद छठे, भारत के कुलदीप यादव सातवें, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज आठवें, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी नौवें और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर दसवें स्थान पर हैं।

आईसीसी द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, और तस्कीन अहमद को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

शोरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में 6 विकेट लिए थे। उन्हें 10 पायदान का फायदा हुआ है और वह 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 12 पायदान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर आ गए हैं, जबकि तस्कीन अहमद पांच पायदान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर आ गए हैं।

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले, भारत के विराट कोहली दूसरे, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान तीसरे, भारत के रोहित शर्मा चौथे, भारत के शुभमन गिल पांचवें, पाकिस्तान के बाबर आजम पांचवें, वेस्टइंडीज के शे होप सातवें, आयरलैंड के हैरी टेक्टर आठवें, भारत के केएल राहुल नौवें और श्रीलंका के चरिथ असालंका दसवें स्थान पर हैं।

वनडे के शीर्ष दस ऑलराउंडर्स में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई पहले, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे, अफगानिस्तान के राशिद खान पांचवें, न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल छठे, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन सातवें, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर आठवें, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नौवें, और भारत के अक्षर पटेल दसवें स्थान पर हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2026 4:42 PM IST

Tags

Next Story