आईआईएम-विशाखापत्तनम में एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 18 जुलाई तक आवेदन का मौका
अमरावती, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), विशाखापत्तनम ने विभिन्न विभागों में एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट, एक्जीक्यूटिव एसोसिएट, सीनियर एक्जीक्यूटिव एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए अब महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं। पदों पर आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।
आईआईएम-विशाखापत्तनम ने जिन विभागों में भर्ती निकाली है, उनमें एकेडमिक प्रोग्राम से 2, एक्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम से 2, करियर डेवलपमेंट सर्विस और एलुमनाई रिलेशन से 2 और एडमिशन ऑफिस से 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईआईएम-विशाखापत्तनम के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 2 से 10 वर्षों का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। वहीं, इन पदों के लिए एसबीए या उसके बराबर की योग्यता या किसी प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एजुकेशन संस्थान (बिजनेस स्कूल) में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, विषय-संबंधी परीक्षा (यदि आवश्यक हो), मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 7वें सीपीसी के तहत, पे-लेवल 4 से 8 के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 July 2026 8:48 PM IST












