आईआईटी-दिल्ली जॉब अलर्ट प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों पर आवेदन जारी, 1 मई अंतिम तिथि

आईआईटी-दिल्ली जॉब अलर्ट प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों पर आवेदन जारी, 1 मई अंतिम तिथि
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट अपोनेंट (परियोजना नियुक्ति) के अलग-अलग तीन पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट अपोनेंट (परियोजना नियुक्ति) के अलग-अलग तीन पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईटी-दिल्ली ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट असिस्टेंट (प्रशासन), जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (प्रशासन - ए), और जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (प्रशासन-बी) के 1-1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू 16 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी पद अनुसार 29,290 से 40,600 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक और फॉर्म नंबर के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।

इसी के साथ आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। वहीं, भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 April 2026 9:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story