आईआईटी गुवाहाटी में जूनियर टेक्नीशियन के कई पदों पर 21 जुलाई तक करें आवेदन

आईआईटी गुवाहाटी में जूनियर टेक्नीशियन के कई पदों पर 21 जुलाई तक करें आवेदन
देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), गुवाहाटी ने अपने सेंट्रल वर्कशॉप में जूनियर टेक्नीशियन (ट्रेनी) के विभिन्न पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

दिसपुर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), गुवाहाटी ने अपने सेंट्रल वर्कशॉप में जूनियर टेक्नीशियन (ट्रेनी) के विभिन्न पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईआईटी-गुवाहाटी की ओर से जूनियर टेक्नीशियन (ट्रेनी) पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों में टर्नर के 2, मशीनिस्ट के 2, फिटर का 1 और वेल्डर का 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से टर्नर/मशीनिस्ट/फिटर/वेल्डर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट कम से कम 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर होना चाहिए। ध्यान दें कि डिप्लोमा/बीई/बीटेक जैसी उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करने के पात्र नहीं हैं।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और/या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

बता दें कि यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अस्थायी हैं। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 11 महीने की होगी और संतोषजनक परफॉर्मेंस तथा संस्थान की जरूरतों के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2026 5:17 PM IST

Tags

Next Story