राष्ट्रीय: मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार
नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार की शाम को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार की शाम को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन से यह पद खाली हो गया था। इसके बाद देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त नागालैंड के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन से दुखी हूं। उन्होंने राज्यसभा सदस्य और मणिपुर व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जन कल्याण के लिए कार्य किए। तमिलनाडु और देश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2025 10:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story