पीएम मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत 2047' विजन लक्ष्य से पहले प्राप्त करेगा इंडिया ब्रिक्स में अफ्रीकन कारोबारी
नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शानदार लीडर हैं और उनके नेतृत्व में जिस तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, देश 'विकसित भारत 2047' विजन लक्ष्य से पहले प्राप्त करेगा। यह बयान ब्रिक्स में हिस्सा लेने आए अफ्रीकन कारोबारी ने शनिवार को दिया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नाइजीरिया के डिप्लोमैटिक कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (डीआईसीएएन) के चेयरमैन, इदेहाई फ्रेडरिक ने कहा कि भारत और नाइजीरिया दशकों से मित्र हैं और हमारी सरकार के बाद भारत श्रमिकों का दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है। दोनों देश के बीच कारोबार भी काफी बड़ा है। मुझे उम्मीद है कि इसमें आगे और बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। मुझे लगाता है कि पीएम मोदी के 'विकसित भारत 2047' के विजन को इंडिया लक्ष्य से पहले प्राप्त कर लेगा।
फ्रेडरिक के मुताबिक, पीएम मोदी एक बहुत शानदार नेता है और उनके पास एक बड़ा विजन है। इसका असर उनके द्वारा उनके कदमों जैसे विकास, नीतियों और साझेदारी और इस ब्रिक्स की अध्यक्षता में साफ दिखाता है।
इसके अतिरिक्त, अबिसीनिया बिजनेस नेटवर्क के एमडी डैनियल तिरुनेह ने भारत-इथियोपिया संबंधों पर कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से संबंध हैं। भारत-इथियोपिया मिलकर ट्रेड, निवेश, इनोवेशन और एजुकेशन के मिलकर काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले पीएम मोदी ने भी इथियोपिया की यात्रा की थी। इससे दोनों देशों के संबंधों को नई ऊर्जा मिली है। इसका असर ब्रिक्स में भी दिखाई दे रहा है और यह इथियोपिया के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स में अभी 11 सदस्य देश और 10 पार्टनर देश हैं। ऐसे में ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के लिए सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।
राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 15,000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की 200 कंपनियां लगाई गई हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Sept 2026 1:05 PM IST












