जिस दिन अभिषेक पूरे 20 ओवरों तक टिक जाएं, 200 रन बना सकते हैं योगराज सिंह

जिस दिन अभिषेक पूरे 20 ओवरों तक टिक जाएं, 200 रन बना सकते हैं  योगराज सिंह
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह पाकिस्तान पर भारत की जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को सराहा है। उनका मानना है कि जिस दिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरे 20 ओवरों तक टिक जाएं, वह 200 रन का आंकड़ा छू सकते हैं।

चंडीगढ़, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह पाकिस्तान पर भारत की जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को सराहा है। उनका मानना है कि जिस दिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरे 20 ओवरों तक टिक जाएं, वह 200 रन का आंकड़ा छू सकते हैं।

योगराज सिंह ने आईएएनएस से कहा, "शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जिस फॉर्म में हैं, उसे देखकर लगता है कि अगर उन्हें 250 रन का लक्ष्य भी दिया गया, तो वह इसे हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें 15 ओवरों तक टिकना होगा। मैं अभिषेक को सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि वह 12-15 ओवरों तक खेलें। मुझे लगता है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पर टीम काफी हद तक निर्भर करने लगी है।"

योगराज सिंह ने शुभमन गिल को सलाह दी है कि उन्हें गलतियों से सबक लेना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "शुभमन गिल एक जैसी गेंद पर ही दो बार बोल्ड हुए हैं। उन्हें इसमें सुधार करना चाहिए। आप कितने भी बड़े खिलाड़ी बन जाएं, गेम से बड़े नहीं बन सकते। खिलाड़ियों को हमेशा एक स्टूडेंट रहना चाहिए।"

दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता का मानना है कि अगर अभिषेक पूरे 20 ओवरों के खेल तक टिके रह जाएं, तो वह दोहरा शतक जड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जिस दिन अभिषेक शर्मा 20 ओवरों तक टिक जाएं, उस दिन वह 200 रन का आंकड़ा छू सकते हैं।"

योगराज सिंह का मानना है कि कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ी को एक-दो प्लेयर तैयार करने चाहिए। उन्होंने कहा, "कपिल देव मेरे बचपन के दोस्त हैं। वह बहुत बड़े क्रिकेटर हैं। वह दिलेर खिलाड़ी रहे हैं। जितना मैं उन्हें जानता हूं, उतना उनके घर वाले भी उन्हें नहीं जानते। हमने कई साल साथ बिताए हैं। उन्हें जितनी क्रिकेट की समझ है, उतनी समझ बहुत ही कम खिलाड़ियों को होती है। कपिल देव हों, या कोई भी अन्य खिलाड़ी, उन्हें एक-दो प्लेयर तैयार करने चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2025 7:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story