अर्थव्यवस्था: जनवरी में देश का निर्यात तीन प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा नौ महीने के निचले स्तर पर

जनवरी में देश का निर्यात तीन प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा नौ महीने के निचले स्तर पर
लाल सागर क्षेत्र में भू-राजनीतिक संकट के कारण वैश्विक जहाजों की आवाजाही बाधित होने के बावजूद जनवरी में देश का निर्यात 3.1 फीसदी बढ़कर 36.92 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल जनवरी में यह 35.8 अरब डॉलर था।

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। लाल सागर क्षेत्र में भू-राजनीतिक संकट के कारण वैश्विक जहाजों की आवाजाही बाधित होने के बावजूद जनवरी में देश का निर्यात 3.1 फीसदी बढ़कर 36.92 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल जनवरी में यह 35.8 अरब डॉलर था।

वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जनवरी 2024 में देश का व्यापारिक आयात भी एक साल पहले की तुलना में तीन प्रतिशत बढ़कर 54.41 अरब डॉलर हो गया, हालाँकि दिसंबर 2023 के 58.25 अरब डॉलर की तुलना मे यह कम है।

व्यापारिक व्यापार घाटा कम होकर नौ महीने के निचले स्तर 17.49 अरब डॉलर पर आ गया, जो देश के व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों की मजबूती दर्शाता है। इससे रुपये पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

दिसंबर 2023 में व्यापारिक व्यापार घाटा 19.80 अरब डॉलर था।

लाल सागर के आसपास हूती विद्रोहियों द्वारा व्यापारिक जहाजों पर किए गए हमलों ने व्यापार को बाधित कर दिया है। शिपमेंट को अब अफ्रीका के दक्षिणी सिरे पर केप ऑफ गुड होप के माध्यम से लंबे मार्ग से भेजना पड़ता है जिसके कारण परिवहन लागत में वृद्धि हुई है। इससे माल की समग्र आवाजाही भी धीमी हो गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यूरोप के साथ भारत का लगभग 80 प्रतिशत माल व्यापार - जो लगभग 14 अरब डॉलर प्रति माह है - आमतौर पर लाल सागर से होकर गुजरता है। इन सामानों को अब अफ्रीका के रास्ते लंबे मार्ग पर लगभग पाँच हजार अतिरिक्त समुद्री मील की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें लगभग 15 दिन ज्यादा लगते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Feb 2024 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story