इंदौर गरबा में गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे, सोचकर आएं वीएचपी

इंदौर गरबा में गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे, सोचकर आएं वीएचपी
मध्य प्रदेश के इंदौर में नवरात्रि से पहले गरबा आयोजनों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने गरबा को लेकर हिंदू संगठनों की मांग का समर्थन किया है।

इंदौर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में नवरात्रि से पहले गरबा आयोजनों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने गरबा को लेकर हिंदू संगठनों की मांग का समर्थन किया है।

उषा ठाकुर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "गरबा कभी प्रोफेशनल होना ही नहीं चाहिए। गरबा देवी मां की शक्ति की आराधना का पर्व है। सनातनी समाज शास्त्र और शस्त्र का अध्ययन करें, अपने व्यक्तित्व का माता-बहनें सर्वांगीण विकास करें। धर्म, संस्कृति, राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार हों।"

उन्होंने कहा कि इस बार कई हिंदू संगठनों ने गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक और आयोजनों में सख्ती की मांग की है, जो सही भी है। गैर हिंदु संगठन वहां आकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।

उषा ठाकुर ने कहा, "हमारी पार्षद बहन संध्या यादव बचपन से ही उनकी गोद में पली-बढ़ी हैं। वह उनकी बेटी जैसी हैं। हो सकता है कि उन्होंने स्नेहवश ऐसा कहा हो, शायद अपनी बहन को सेहत का ध्यान रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी हो। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्हें हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि हमारे घर में क्या हो रहा है।"

वहीं, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता संतोष शर्मा ने भी सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस बार हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं। अगर नवरात्रि से पहले गरबा आयोजनों में कोई व्यक्ति आकर गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले तो गलती समझकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन इस बार हम लोग छोड़ने वाले नहीं हैं, इसीलिए कोई भी आने से पहले सोचकर आए।

वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि लोग जाति और धर्म के नाम पर लड़ाई करना बंद कर दें, इससे कुछ नहीं होने वाला है। भाजपा के लोग एक दूसरे को लड़ाने के लिए कुछ न कुछ बयान देते रहते हैं, जिससे लड़ाई हो सके और इसका फायदा भाजपा को मिल सके।

कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कैलाश विजयवर्गीय अभी मानसिक रूप से परेशान या अस्थिर दौर से गुजर रहे हैं। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा उन्हें बिना किसी सम्मान के दरकिनार किए जाने के कारण वे अपना आपा खो रहे हैं। उनके विभाग में कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है और वे अपना संतुलन खोते हुए दिख रहे हैं। नतीजतन उनकी भाषा पूरी तरह से असभ्य हो गई है, जो किसी अनपढ़ व्यक्ति जैसी लगती है।"

कैलाश विजयवर्गीय ने सार्वजनिक मंच से महिला पार्षद को लेकर उनकी शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2026 8:49 PM IST

Tags

Next Story