इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंत्री चैतन्य को दिए जाने पर कांग्रेस हुई हमलावर

इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंत्री चैतन्य को दिए जाने पर कांग्रेस हुई हमलावर
मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्थान पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को दिया गया है। सरकार के फैसले पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। दरअसल, राज्य के जिलों का प्रभार मंत्रियों के पास है और यह मंत्री संबंधित जिले के विकास कार्यों में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास रहा है और अब यह जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दी गई है।

भोपाल, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्थान पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को दिया गया है। सरकार के फैसले पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। दरअसल, राज्य के जिलों का प्रभार मंत्रियों के पास है और यह मंत्री संबंधित जिले के विकास कार्यों में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंदौर का प्रभार मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास रहा है और अब यह जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दी गई है।

कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर का प्रभार सौंपे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमला बोला है और सोशल मीडिया पर लिखा है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में भाजपा द्वारा फैलाई गई "राजनीतिक गंदगी" और इंदौर की बदहाली से घबराकर मुख्यमंत्री ने प्रभार छोड़ दिया। वैसे भी जिम्मेदारी से भागना, भाजपा का चरित्र है।

उन्होंने कहा कि इंदौर में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं, 'नरक निगम' से भागीरथपुरा में मौतें हुईं, अपराध बढ़े, नशे-शराब के मामले सामने आए, कानून-व्यवस्था बेहाल हुई, लेकिन मुख्यमंत्री "मौन" रहे ।जब जनता सवाल पूछने लगी, कांग्रेस ने जवाबदेही तय करने की मांग की, तो डरे मुख्यमंत्री ने, इंदौर का प्रभार छोड़ दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा है कि प्रभार छोड़ने से जिम्मेदारी नहीं छूटती। इंदौर की पीड़ा और जनता के सवाल किसी नए प्रभारी मंत्री की नियुक्ति से खत्म नहीं होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर की अव्यवस्थाओं से बचकर निकल सकते हैं लेकिन कांग्रेस किसी भी कीमत पर आपका पीछा नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हर "सरकारी हत्या" का हिसाब होगा, हर लापरवाही की जवाबदेही तय होगी और जनहित, जनता के हक की लड़ाई यूं ही जारी रहेगी। यहां हम आपको बता दें कि इंदौर की पहचान देश के सबसे साफ शहर की है और उसे लगातार राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता का सम्मान भी मिला है लेकिन पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं ने इंदौर की प्रतिष्ठा पर आंच पहुंचाई है। सबसे ज्यादा चर्चा भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौत के मामले की रही है। इसके अलावा कांग्रेस के निशाने पर इंदौर रहा है जहां राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ था।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story