इंटर्नशिप अलर्ट एनआईटी सिलचर में 36 इंटर्न पद, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

इंटर्नशिप अलर्ट एनआईटी सिलचर में 36 इंटर्न पद, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इंटर्नशिप आवेदन के लिए अब कुछ दिन ही शेष हैं। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार के पास गुरुवार यानी 30 अप्रैल तक आवेदन का मौका है।

दिसपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इंटर्नशिप आवेदन के लिए अब कुछ दिन ही शेष हैं। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार के पास गुरुवार यानी 30 अप्रैल तक आवेदन का मौका है।

एनआईटी में इंटर्नशिप करने और अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए असम में एक शानदार अवसर सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), सिलचर ने इंटर्न के कुल 36 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईटी सिलचर की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। ऐसे में एनआईटी में इंटर्नशिप करने के जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एनआईटी सिलचर में इंटर्नशिप के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक/एमटेक की डिग्री हासिल कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 10,000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी सिलचर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोज करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story