आईपीएल 2026 28 करोड़ 40 लाख पर 1 करोड़ 5 लाख भारी, क्या सीएसके से चूक हो गई?

आईपीएल 2026 28 करोड़ 40 लाख पर 1 करोड़ 5 लाख भारी, क्या सीएसके से चूक हो गई?
आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए यह मिनी ऑक्शन नहीं था। सीएसके इस ऑक्शन में लगभग पूरी टीम ही बदली। कभी अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने वाली सीएसके मैनेजमेंट मिनी ऑक्शन में मुख्य फोकस युवाओं पर था। प्रबंधन वर्तमान के साथ ही भविष्य को सोचते हुए भी टीम तैयार कर रहा था, लेकिन आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 मैचों के बाद ऐसा लग रहा है कि सीएसके से कहीं नीलामी में गलती तो नहीं हो गई।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए यह मिनी ऑक्शन नहीं था। सीएसके इस ऑक्शन में लगभग पूरी टीम ही बदली। कभी अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने वाली सीएसके मैनेजमेंट मिनी ऑक्शन में मुख्य फोकस युवाओं पर था। प्रबंधन वर्तमान के साथ ही भविष्य को सोचते हुए भी टीम तैयार कर रहा था, लेकिन आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 मैचों के बाद ऐसा लग रहा है कि सीएसके से कहीं नीलामी में गलती तो नहीं हो गई।

सीएसके ने मिनी ऑक्शन में कार्तिक शर्मा (19 वर्ष) और प्रशांत वीर (20 वर्ष) दोनों को 14.20-14.20 करोड़ देकर खरीदा। कार्तिक और प्रशांत दोनों अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन ऐसा भी नहीं कि सीएसके जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी बड़े-बड़े खिलाड़ियों को छोड़ते हुए इन पर इतनी बड़ी राशि खर्च करे। घरेलू टी20 करियर पर गौर करें तो प्रशांत ने 9 टी20 मैचों में 12 विकेट लेने के साथ ही 118 रन बनाए हैं। वहीं कार्तिक ने 12 टी20 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 334 रन बनाए हैं।

छोटे करियर और साधारण रिकॉर्ड के बावजूद सीएसके द्वारा इन खिलाड़ियों पर खर्च की गई राशि ने सभी को हैरान किया था।

सीएसके मैनेजमेंट और सामान्य क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2026 में कार्तिक और प्रशांत के पराक्रम को देखने का इंतजार था।

सीएसके का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ था। इस मैच में कार्तिक शर्मा को डेब्यू का मौका मिला। कार्तिक 15 गेंदों पर 18 रन बना सके। प्रशांत को इस मैच में मौका नहीं मिला था।

सीएसके ने अपना दूसरा मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला। इस मैच में कार्तिक के साथ ही प्रशांत को भी मौका मिला। कार्तिक 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रशांत वीर 7 गेंदों पर 6 रन बना सके। कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। प्रशांत गेंदबाज हैं। प्रशांत से गेंदबाजी नहीं कराई गई।

कार्तिक और प्रशांत के लिए आईपीएल में यह शुरुआती समय है, इसलिए उनके बारे में कोई धारणा नहीं गढ़ी जा सकती, लेकिन जैसा प्रदर्शन उन्होंने मिले मौकों पर किया है, उसे देखते हुए उन्हें दी गई राशि ज्यादा प्रतीत होती है।

इसे सीएसके के ही दो अन्य खिलाड़ियों ने साबित किया है। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सीएसके ने आईपीएल 2025 में अपने साथ मात्र 30 लाख में जोड़ा था। आयुष ने पिछले सीजन कुछ अच्छी पारियां खेली थीं और पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को हुए मैच में 43 गेंदों पर 73 रन बनाकर अपनी प्रतिभा और क्षमता दोनों साबित कर दी।

वहीं, 75 लाख रुपये में आईपीएल 2026 में सीएसके से जुड़े सरफराज खान ने पंजाब के खिलाफ मात्र 12 गेंदों पर 32 रन बनाए।

आयुष और सरफराज पर खर्च राशि और उनके प्रदर्शन को देखने से ऐसा लगता है कि क्या सीएसके से कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को लेकर चूक हो गई। क्या टीम ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा पैसे खर्च कर दिए? इसका जवाब अगले कुछ मैचों में और स्पष्टता से मिल जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story