आईपीएल 2026 अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

आईपीएल 2026 अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
'आईपीएल- 2026' के 31वें मुकाबले में मंगलवार की शाम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हुई। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक लगाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आईपीएल- 2026' के 31वें मुकाबले में मंगलवार की शाम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हुई। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक लगाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 135 रन बनाए। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 10 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए।

अभिषेक आईपीएल में एसआरएच की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। अभिषेक से पहले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 2-2 शतक लगाए हैं।

अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में यह 9वां शतक लगाया है। इस शतक के साथ ही अभिषेक ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली और अभिषेक ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 9 शतक लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 22 शतक लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में अभिषेक ने दूसरी बार एक पारी में 10 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक से आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 4 बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है।

वहीं, टी20 क्रिकेट में अभिषेक ने पांचवीं बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के साथ ही श्रेयस अय्यर (4) को पीछे छोड़ दिया है।

अभिषेक ने आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। वहीं, दूसरे विकेट के लिए उन्होंने ईशान किशन के साथ 35 गेंदों में 79 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। हेनरिक क्लासेन संग मिलकर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, जिसके दम पर एसआरएच की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाने में सफल रही।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 9:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story