आईपीएल 2026 भुवनेश्वर कुमार 2 विकेट लेते ही रचेंगे इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे

बेंगलुरु, 27 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का धमाकेदार आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
एसआरएच के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 2 विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे हो जाएंगे। ऐसा करते ही भुवी आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे, वहीं कुल दूसरे गेंदबाज होंगे।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने अपनी बेहतरीन लेग स्पिन की बदौलत 2013 से 2025 के बीच खेले 174 मैचों की 172 पारियों में 221 विकेट लिए हैं। चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के दूसरे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2011 से 2025 के बीच 190 मैचों की 190 पारियों में 198 विकेट लिए हैं।
केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन तीसरे स्थान पर हैं। 2012 से 2025 के बीच नरेन ने 189 मैचों की 187 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। नरेन के पास भी इस सीजन 200 विकेट पूरे करने का मौका है।
पीयूष चावला ने 2008 से 2024 के बीच 192 मैचों की 191 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। पीयूष अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।
लीग के पांचवें सफल गेंदबाज मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह हैं। दाएं हाथ के इस घातक तेज गेंदबाज ने 2013 से 2025 के बीच 145 मैचों में 183 विकेट लिए हैं। बुमराह शानदार फॉर्म में हैं और वह भी इस सीजन अपने 200 विकेट पूरे कर सकते हैं।
लीग के 5 सफलतम गेंदबाजों में 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 March 2026 11:10 PM IST












