आईपीएल 2026 'कूपर कोनोली के शॉट अविश्वसनीय थे', श्रेयस अय्यर ने की युवा बल्लेबाज की तारीफ

आईपीएल 2026 कूपर कोनोली के शॉट अविश्वसनीय थे, श्रेयस अय्यर ने की युवा बल्लेबाज की तारीफ
आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की। पंजाब की जीत में अपना पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली का अहम योगदान रहा। कप्तान अय्यर ने कोनोली की जमकर प्रशंसा की।

न्यू चंडीगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीत सीजन की शानदार शुरुआत की। पंजाब की जीत में अपना पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली का अहम योगदान रहा। कप्तान अय्यर ने कोनोली की जमकर प्रशंसा की।

कूपर कोनोली की पारी में पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा, "उसने जो कुछ शॉट खेले, उन्हें देखना अविश्वसनीय था। राशिद खान की गेंद पर बैकफुट से छक्का, उसने इतनी सफाई और करीने से मारना, यह बस शानदार था।"

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "कूपर आखिर तक विकेट पर थे और सेट थे। एक खिलाड़ी के तौर पर उसमें बहुत अच्छी अवेयरनेस है। मैंने उसे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए देखा है। उसका माइंडसेट बहुत अच्छा है और उम्मीद है कि वह इसी फॉर्म को जारी रखेगा।"

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कूपर अंत तक नाबाद रहे और 44 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाकर टीम को 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कूपर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।

पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए।

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता।

जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 9:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story