आईपीएल 2026 सीएसके को लगा बड़ा झटका, चोटिल तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन लौटे स्वदेश

आईपीएल 2026 सीएसके को लगा बड़ा झटका, चोटिल तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन लौटे स्वदेश
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने की कवायद में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन इंजरी के कारण इंग्लैंड अपने घर लौट गए हैं और वह अगले कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने की कवायद में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन इंजरी के कारण इंग्लैंड अपने घर लौट गए हैं और वह अगले कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

इस सीजन में सीएसके की ओर से खेलते हुए ओवरटन का प्रदर्शन शानदार रहा है। ओवरटन ने 10 मुकाबलों में 14 विकेट निकाले हैं और वह सीएसके की तरफ से आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर ओवरटन की इंजरी को लेकर अपडेट दिया। फ्रेंचाइजी ने लिखा, "जेमी ओवरटन को दाहिनी जांघ में चोट लगी है और वे चोट के आकलन के लिए यूके लौटेंगे।"

हालांकि ओवरटन अगले कितने मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, इस बात की जानकारी सीएसके ने नहीं दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मुकाबले में जेमी ओवरटन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे। उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे। ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के बूते सीएसके जबरदस्त वापसी करते हुए एलएसजी को 203 रनों के टोटल पर रोकने में सफल रही थी। ओवरटन ने इस सीजन 17.78 की औसत से विकेट चटकाए हैं, जबकि उनका इकोनॉमी 8.89 का रहा है। गेंद के साथ-साथ ओवरटन ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया है। वह 158 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 136 रन बना चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन खिलाड़ियों की इंजरी से काफी परेशान रही है। बुधवार को सीएसके ने चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद रामकृष्ण घोष की जगह पर कर्नाटक के बल्लेबाजी ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को टीम से जोड़ा है। सीएसके फिलहाल 11 मुकाबलों में 12 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है। टीम को अपने अगले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से शुक्रवार को भिड़ना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 7:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story