आईपीएल 2026 एक बार फिर चमके साईं सुदर्शन, जीटी ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2026 एक बार फिर चमके साईं सुदर्शन, जीटी ने सीएसके को 8 विकेट से रौंदा
गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स एक स्थान फिसलकर छठे नंबर पर आ गई है।

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स एक स्थान फिसलकर छठे नंबर पर आ गई है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। यह टीम 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शिवम दुबे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

दुबे 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा (15) के साथ 26 रन और जेमी ओवरटन (18) के साथ 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि अरशद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने साईं सुदर्शन के साथ 6.2 ओवरों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। गिल 23 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम की जीत को आसान बना दिया। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 100 रन बनाने वाले सुदर्शन ने इस मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 4 चौकों के साथ 87 रन की पारी खेली। जोस बटलर 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से अकील हुसैन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story