आईपीएल 2026 गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास, रोहित-ईशान का तोड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास, रोहित-ईशान का तोड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए इतिहास रच दिया है।

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए इतिहास रच दिया है।

सीएसके से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को सुदर्शन और गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 58 रन जोडे़। आईपीएल में सुदर्शन-गिल ने यह 19वीं अर्धशतकीय साझेदारी रही। वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार अर्धशतकीय साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गई है।

सुदर्शन-गिल ने इस मामले में रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा है। रोहित-ईशान की जोड़ी ने आईपीएल में 18 अर्धशतकीय साझेदारी की है। हालांकि, शुभमन गिल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए।

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 158 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन महज 11 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। इसके बाद उर्विल पटेल 4 रन बनाकर आउट हुए, तो सरफराज खान अपना खाता तक नहीं खोल सके। डेवाल्ड ब्रेविस (6 रन), शिवम दुबे (22 रन) और कार्तिक शर्मा (15 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

जेमी ओवरटन ने 6 गेंदों में 18 रन बनाए। हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 60 गेंदों में 74 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज ने अपनी इस पारी में 123 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। जीटी की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए, जबकि अरशद खान ने 43 रन देकर 2 विकेट निकाले।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story