आईपीएल 2026 जेमी ओवरटन ने धोनी को पछाड़ा, बल्लेबाजी में बनाया 'खास रिकॉर्ड'

आईपीएल 2026 जेमी ओवरटन ने धोनी को पछाड़ा, बल्लेबाजी में बनाया खास रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। सीएसके की खराब बल्लेबाजी के बीच जेमी ओवरटन ने इतिहास रच दिया। ओवरटन 43 रन बनाकर आउट हुए। यह सीएसके की ओर से 8वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है।

गुवाहाटी, 30 मार्च (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। सीएसके की खराब बल्लेबाजी के बीच जेमी ओवरटन ने इतिहास रच दिया। ओवरटन 43 रन बनाकर आउट हुए। यह सीएसके की ओर से 8वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है।

जेमी ओवरटन ने सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 36 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 43 रन बनाए। टीम 12.5 ओवरों में 82 के स्कोर तक अपने 8 विकेट खो चुकी थी, लेकिन ओवरटन की इस पारी ने टीम को 127 रन तक पहुंचाया।

ओवरटन से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2024 में विशाखापत्तनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन की नाबाद पारी खेली थी।

सोमवार को इस पारी के दौरान जेमी ओवरटन ने अंशुल कंबोज के साथ 10वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास में 10वें विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत ने कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ 33 रन जुटाए थे। इस लिस्ट में शिखर धवन-मोहित राठी की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 55 रन की अटूट साझेदारी की थी। हालांकि, इसमें महज 1 रन का योगदान मोहित राठी का था।

यह आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स का पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीसरा न्यूनतम स्कोर भी है। सीएसके साल 2008 में जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आरआर के विरुद्ध महज 109 रन पर सिमट गई थी। वहीं, साल 2020 में अबू धाबी में खेले गए मुकाबले के दौरान 20 ओवरों में 125/5 का स्कोर ही बना सकी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story