आईपीएल 2026 केकेआर से मिली हार के बाद निराश डीसी कप्तान अक्षर पटेल का ध्यान अब अगले सीजन पर

आईपीएल 2026 केकेआर से मिली हार के बाद निराश डीसी कप्तान अक्षर पटेल का ध्यान अब अगले सीजन पर
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। डीसी शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार गई। सीजन के 11वें मैच में डीसी की यह सातवीं हार थी। इस हार के साथ टीम के लिए प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है। कप्तान अक्षर पटेल तो अगले सीजन की बात भी करने लगे हैं।

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। डीसी शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार गई। सीजन के 11वें मैच में डीसी की यह सातवीं हार थी। इस हार के साथ टीम के लिए प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है। कप्तान अक्षर पटेल तो अगले सीजन की बात भी करने लगे हैं।

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "टीम उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सकी और स्पिन गेंदबाजों ने कई गलतियां कीं। पिच जिस तरह से व्यवहार कर रही थी, उसे देखते हुए स्पिनरों को ज्यादा सटीक गेंदबाजी करनी चाहिए थी। हालांकि, मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट टीम का दो-तीन ओवर के भीतर पांच विकेट गंवा देना रहा। वहीं से टीम का मोमेंटम पूरी तरह फिसल गया और विपक्षी टीम ने मुकाबले पर पकड़ बना ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी टीम के साथ ऐसा ही हुआ था। उस मैच में भी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई थी।"

उन्होंने कहा कि इस समस्या का हल तकनीकी से ज्यादा मानसिकता में बदलाव लाने से मिलेगा। जब वह और आशुतोष बल्लेबाजी कर रहे थे, तब दोनों यही सोच रहे थे कि अगर उन्होंने गलती की, तो नए बल्लेबाज के लिए हालात और मुश्किल हो जाएंगे। इसलिए जरूरी है कि विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज थोड़ी देर क्रीज पर टिककर दबाव झेलें और साझेदारी बनाने की कोशिश करें।

अक्षर ने कहा, "आगे की तैयारियों से पहले टीम अपनी गलतियों का विश्लेषण करेगी। अभी सफर लंबा है और अगले सीजन की योजना भी बनानी होगी। टीम प्रबंधन बेंच पर बैठे खिलाड़ियों का भी आकलन करेगा और जरूरत पड़ने पर नए खिलाड़ियों को मौका देने तथा रणनीति में बदलाव पर विचार करेगा।"

डीसी की इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर यह पांचवीं हार थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी मात्र 142 रन बना सकी थी। फिन एलन के 47 गेंदों पर बनाए 100 रन की मदद से केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 10:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story