एनसीआर में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, 11-12 मई को यलो अलर्ट जारी

एनसीआर में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, 11-12 मई को यलो अलर्ट जारी
नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मई माह में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से साफ और शुष्क मौसम के बाद अब 11 और 12 मई को मौसम विभाग (आईएमडी) ने यलो अलर्ट जारी किया है।

नोएडा, 9 मई (आईएएनएस)। नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मई माह में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से साफ और शुष्क मौसम के बाद अब 11 और 12 मई को मौसम विभाग (आईएमडी) ने यलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 मई को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वान्ह के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

शाम के समय फिर से बहुत हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। अलर्ट में 'थंडरस्टॉर्म विद रेन' यानी आंधी और बारिश की बात कही गई है। 12 मई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

हालांकि इस दिन नमी का स्तर थोड़ा बढ़कर 70 से 35 प्रतिशत तक रह सकता है। 12 मई को भी दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की बारिश के साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए 'नो वॉर्निंग' की जगह स्पष्ट रूप से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले 9 और 10 मई को मौसम साफ रहेगा। 9 मई को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि 10 मई को अधिकतम 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

13 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिसमें अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। वहीं 14 मई को मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा, तापमान 36 से 24 डिग्री और नमी 60 से 30 प्रतिशत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बढ़ती गर्मी के बीच यह बारिश और तेज हवाएं लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत देंगी।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 10:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story