आईपीएल 2026 'कोहली शतक लगा देंगे, तो स्टेडियम आना सफल हो जाएगा', फैंस को आरसीबी से जीत की उम्मीद

आईपीएल 2026 कोहली शतक लगा देंगे, तो स्टेडियम आना सफल हो जाएगा, फैंस को आरसीबी से जीत की उम्मीद
आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। फैंस ने उम्मीद जताई है कि इस मुकाबले में आरसीबी जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।

रायपुर, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। फैंस ने उम्मीद जताई है कि इस मुकाबले में आरसीबी जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।

आरसीबी को सपोर्ट करने पहुंचे एक फैन ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि अगर इस मुकाबले में विराट कोहली शतक लगा देंगे, तो उनका यहां पर आना सफल हो जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने में सफल रहेगी।

वहीं, आरसीबी की एक फैन ने कहा कि आरसीबी ही इस मुकाबले को जीतेगी और विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर चौके-छक्के लगाएंगे। मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने पहुंचे युवा फैंस ने कहा कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगे और एमआई आरसीबी के खिलाफ दमदार जीत दर्ज करेगी।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एमआई ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 3 में जीत नसीब हुई है, जबकि 7 मुकाबलों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी के खिलाफ एमआई अपने नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना मैदान पर उतरी है और कप्तानी की जिम्मेदारी लगातार दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम दार।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story