आईपीएल 2026 एमए चिदंबरम में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने आयुष म्हात्रे

आईपीएल 2026 एमए चिदंबरम में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने आयुष म्हात्रे
आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। सीएसके के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। आयुष एमए चिदंबरम के मैदान पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। सीएसके के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। आयुष एमए चिदंबरम के मैदान पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

आयुष ने चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम में 18 साल 261 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। आयुष ने 19 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने के मामले में पृथ्वी शॉ की बराबरी भी कर ली है। आयुष ने दूसरी बार आईपीएल में पचास रनों का आंकड़ा पार किया है। वहीं, पृथ्वी शॉ ने भी 19 साल की उम्र से पहले 2 बार आईपीएल में 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी (3 पचास प्लस स्कोर) पहले स्थान पर हैं।

आयुष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 5 छक्के लगाए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद आयुष ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। ऋतुराज ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। हालांकि, आयुष एक छोर संभालकर खड़े रहे। आयुष के आगे पंजाब किंग्स के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर सीएसके ने प्रशांत वीर को अंतिम ग्यारह में शामिल किया है। प्रशांत को सीएसके ने ऑक्शन में 14.20 करोड़ की बोली लगाते हुए खरीदा है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2026 में अच्छी नहीं रही है। टीम को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story