आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बारिश के बाद ओवरों में भारी कटौती

आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बारिश के बाद ओवरों में भारी कटौती
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते टॉस में 2 घंटे 55 मिनट की देरी हुई। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में 9-9 ओवरों की कटौती की गई।

गुवाहाटी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते टॉस में 2 घंटे 55 मिनट की देरी हुई। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में 9-9 ओवरों की कटौती की गई।

टॉस जीतने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ढकी हुई थी, और बारिश से प्रभावित मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना बेहतर रहता है। यह बात हमेशा हमारे जेहन में रही है। अभी तो सीजन की शुरुआत ही हुई है, इसलिए हमसे गलतियां होना लाजमी है, आईपीएल पहले कुछ हफ्तों में ही नहीं जीता जाता। मैं वापस आ गया हूं, और ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हुई है।"

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग ने कहा, "असल में टॉस जीतने के बाद हम भी गेंदबाजी चुनते। मौसम शुष्क रहने वाला था, लेकिन फिर बहुत ज्यादा बारिश हो गई। अब जो है सो है। हमने दो अलग-अलग तरह के मैच खेले हैं, लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने दबाव को संभाला, उससे मैं सच में बहुत खुश हूं। हमारी टीम वही रहेगी।"

मंगलवार को दोपहर से ही शहर में जोरदार बारिश हुई, जिसके चलते ग्राउंड स्टाफ को गुवाहाटी के बारसापारा स्थित असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) स्टेडियम में मैदान पर कवर बिछाने पड़े। मैच के निर्धारित समय (शाम 7.30 बजे) के बाद बारिश की तीव्रता थोड़ी बढ़ गई थी।

बारिश रुकने के बाद मैदान पर 'सुपर सोपर' को उतारा गया, जिसने मैदान से अतिरिक्त पानी को हटाया। लंबे इंतजार के बाद रात 9:55 पर टॉस हुआ। मैच की पहली बॉल रात 10:10 बजे फेंकी जाएगी।

इस मुकाबले में दोनों टीमें 11-11 ओवर बल्लेबाजी करेगी। मैच के दौरान 3.2 ओवरों का पावरप्ले होगा। 4-4 गेंदबाज 2-2 ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे, जबकि 1 गेंदबाज 3 ओवर गेंदबाजी कर सकता है।

आरआर का मकसद इस मैच को अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगाना होगा। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 8 विकेट से मैच जीतने के बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया था। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराने के बाद एमआई को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 10:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story