आईपीएल 2026 एसआरएच के खिलाफ सीएसके ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, नहीं खेलेंगे धोनी
चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में उतरेंगे, लेकिन माही अभी फिट नहीं हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले को जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती हासिल करना चाहेगी।
सोमवार को टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी, बैटिंग के लिए विकेट बहुत अच्छा नहीं था। कुछ भी मुश्किल नहीं है, हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है।"
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "यह टी20 क्रिकेट है और इसमें हर मैच आसान नहीं होता। उन्हें पता है कि हर मैच में उनकी रणनीति काम नहीं करेगी। शायद हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। हमारी टीम वही है, जो पिछले मैच में थी।"
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 12 में से 6 मैच जीत हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ सीएसके प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं। यह टीम 14 प्वाइंट्स के सात तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस मुकाबले में शानदार जीत एसआरएच को प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंचा सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 May 2026 7:12 PM IST












