आईपीएल 2026 एसआरएच के लिए खुशखबरी, ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी एनओसी

आईपीएल 2026 एसआरएच के लिए खुशखबरी, ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी एनओसी
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी दे दी है। बोर्ड ने नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना स्थिति साफ नहीं की है। इन तीनों खिलाड़ियों को अब भी एनओसी का इंतजार है।

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को एनओसी दे दी है। बोर्ड ने नवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना स्थिति साफ नहीं की है। इन तीनों खिलाड़ियों को अब भी एनओसी का इंतजार है।

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के एक अधिकारी ने बताया कि ईशान मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह अपने हमवतन कामिंदु मेंडिस के साथ हैदराबाद पहुंचेंगे। मेंडिस को पहले ही मंजरी मिल चुकी है।

हसरंगा और पथिराना फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, जिससे उनके आईपीएल 2026 में समय पर शामिल होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के बजाय उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को अब तक हसरंगा की उपलब्धता पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तेज गेंदबाज तुषारा की उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि इन खिलाड़ियों की एनओसी इनके फिटनेस टेस्ट के परिणामों पर निर्भर करेगी।

दुष्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और दसुन शनाका को आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति मिल चुकी है।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के अलावा, आईपीएल 2026 के शुरुआती फेज में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी ने भी कई टीमों की परेशानी बढ़ाई है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है। हैदराबाद आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेलेगी। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 10:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story