आईपीएल 2026 सुदर्शन, गिल और बटलर का अर्धशतक, जीटी ने सीएसके को दिया 230 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2026 सुदर्शन, गिल और बटलर का अर्धशतक, जीटी ने सीएसके को दिया 230 रन का लक्ष्य
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं।

अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं।

जीटी के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। यह 10वां मौका था, जब दोनों के बीच 100 या उससे अधिक रन की साझेदारी हुई।

शुभमन गिल 37 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।

साई सुदर्शन और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली। वह दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। सुदर्शन के 14 मैचों में 638 रन हो गए हैं, और उनके पास फिर से ऑरेंज कैप चली गई है।

जोस बटलर ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। वह 27 गेंदों पर 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया बिना खाता खोले रन आउट हुए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 3 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए।

जीटी ने 4 विकेट पर 229 रन बनाए हैं।

अंशुल कंबोज एक बार फिर महंगे रहे। कंबोज ने 4 ओवर में 56 रन लुटाए और सिर्फ 1 विकेट ले सके। स्पेंसर जॉनसन ने 4 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिए। गुरजपनीत ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 31 रन दिए, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल सका।

दोनों ही टीमों का सीजन का ये आखिरी लीग मैच है। जीटी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। सीएसके को प्लेऑफ की किसी भी संभावना को जिंदा रखने के लिए इस मैच को जीतना ही होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 May 2026 9:34 PM IST

Tags

Next Story