आईपीएल 2026 सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड, 8वीं बार पंजाब किंग्स के खिलाफ 'दोहरा शतक'

हैदराबाद, 6 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 'दोहरा शतक' लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गई है। एसआरएच ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने जीत के लिए 236 रन का टारगेट रखा।
ऐसा 8वीं बार है, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 200+ स्कोर किया। इस मामले में एसआरएच ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 8 बार ऐसा किया है।
यह आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पीबीकेएस के विरुद्ध दूसरी पारी में 247/2 रन बनाए थे। साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरी पारी में 215/6 रन जुटाए थे, जबकि आईपीएल 2019 में पहली पारी में 212/6 का स्कोर खड़ा किया था।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 4 ओवरों में 61 रन लुटा दिए। वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। ऐसा दूसरी बार था, जब यानसेन ने एक ही आईपीएल मैच में 60+ रन लुटाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की इस पारी में 17 छक्के शामिल थे। यह एसआरएच की तरफ से आईपीएल मैच की एक पारी में पंजाब किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी है।
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 60+ रन लुटाने के मामले में अर्शदीप सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 3 बार ऐसा किया। मार्को यानसेन के अलावा, एनरिक नॉर्त्जे और विजयकुमार वैशाक 2-2 बार ऐसा कर चुके हैं।
बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 55 रन बनाए। इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 35 रन और ट्रेविस हेड ने 38 रन की पारी खेली। नितीश रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 May 2026 9:53 PM IST












