ईरानी स्पीकर का आरोप, 'कूटनीतिक कोशिशों के बावजूद हम पर जमीनी ऑपरेशन की रची जा रही साजिश'
तेहरान, 29 मार्च (आईएएनएस)। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने आरोप लगाया है कि कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद अमेरिका 'चुपके से' जमीनी अभियान की साजिश रच रहा है।
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने गलीबाफ का बयान जारी किया। गलीबाफ ने कहा, "वो सार्वजनिक तौर पर बातचीत और संवाद के संदेश भेजते हैं, जबकि गुप-चुप तरीके से जमीनी हमले की योजना भी बना रहे हैं।"
संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने कहा कि उनकी सेना अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर आने का इंतजार कर रही है और उन्हें कड़ा जवाब देगी। ईरानी फोर्स पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में 2500 अमेरिकी मरीन की तैनाती से तनाव बढ़ा है।
वह आगे कहते हैं, "हमारे लोग जमीन पर अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनके क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ उन्हें सजा दे सकें।"
ईरान में अमेरिकी जमीनी सैनिकों की संभावित तैनाती को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को कहा कि एंफीबियस हमलावर जहाज यूएसएस त्रिपोली मध्य पूर्व में पहुंच गया है।
सेंट्रल कमांड ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह जहाज शुक्रवार को इस क्षेत्र में पहुंचा; यह जहाज "लगभग 3,500" मरीन और नाविकों को ले जाने वाला प्रमुख जहाज है।
उसने कहा कि इस समूह में "परिवहन और लड़ाकू विमान, साथ ही एंफिबियस (जमीन और पानी दोनों में समान रूप से प्रभावी) हमलावर और सामरिक संपत्तियां" भी शामिल हैं।
2020 से बतौर संसद स्पीकर पर काम कर रहे हैं। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने अपने संदेश में कहा, "अमेरिका 15 बिंदुओं की एक सूची के जरिए अपनी इच्छाएं जाहिर करता है, और उन चीजों को हासिल करने की कोशिश कर रहा है, जिन्हें वह युद्ध में हासिल नहीं कर पाया।”
उन्होंने आगे कहा, “हम एक बड़े विश्व युद्ध के दौर में हैं, और हमें अपने आगे आने वाले मुश्किल और पेचीदा रास्ते के लिए खुद को तैयार करना होगा, जब तक कि हम अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच जाते।”
गलीबाफ इससे पहले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर, पुलिस प्रमुख और तेहरान के मेयर रह चुके हैं। बताया जाता है कि वॉशिंगटन उन्हें एक संभावित सहयोगी के तौर पर देखता है, और यह भी कहा जाता है कि डोनाल्ड ट्रंप उन्हें ही नेता के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि उन्हें एक हार्डलाइनर भी माना जाता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 March 2026 4:34 PM IST












