'इस गर्मी, शिनच्यांग में मिलें' वैश्विक इंफ्लुएंसर अभियान की शुरुआत

इस गर्मी, शिनच्यांग में मिलें वैश्विक इंफ्लुएंसर अभियान की शुरुआत
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के यूरोप-लैटिन अमेरिका भाषा कार्यक्रम केंद्र और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश सरकार के न्यूज कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'इस गर्मी, शिनच्यांग में मिलें' वैश्विक इंफ्लुएंसर सह निर्माण संचार अभियान की शुरुआत शिनच्यांग के अक्सू क्षेत्र के खुचे शहर में हुई।

बीजिंग, 4 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के यूरोप-लैटिन अमेरिका भाषा कार्यक्रम केंद्र और शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश सरकार के न्यूज कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 'इस गर्मी, शिनच्यांग में मिलें' वैश्विक इंफ्लुएंसर सह निर्माण संचार अभियान की शुरुआत शिनच्यांग के अक्सू क्षेत्र के खुचे शहर में हुई।

अभियान का शुभारंभ खुचे संग्रहालय में आयोजित 'संग्रहालय की जादुई रात' थीम वाले कार्यक्रम के साथ किया गया। इस दौरान इमर्सिव प्रदर्शनी और इंटरैक्टिव अनुभवों के जरिए प्रतिभागियों को हजारों साल पुरानी खुचे संस्कृति को करीब से जानने और महसूस करने का अवसर मिला। साथ ही, रेशम मार्ग की प्राचीन सभ्यता की समृद्ध विरासत और समय के साथ उसके विकास को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस समय चीन में गर्मियों की छुट्टियों का पर्यटन सीजन चरम पर है और शिनच्यांग आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगस्त के महीने में अक्सू क्षेत्र अपने मनमोहक प्राकृतिक नजारों और स्वादिष्ट फलों के लिए खास पहचान रखता है। अभियान में शामिल देशी और विदेशी इंफ्लुएंसरों ने कहा कि वे अक्सू पहुंचकर खुचे की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि वे खास तौर पर खुचे के पुराने शहर में स्थानीय लोगों के जीवन और संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं। उनका कहना था कि प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता के अलावा वे इस यात्रा के दौरान मिलने वाले नए और अनोखे अनुभवों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस अभियान का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय नजरिए से तैयार की गई मौलिक सामग्री के जरिए दुनिया के सामने नए दौर के शिनच्यांग की एकता, सद्भाव, समृद्धि, विकास, खुलेपन और समावेशी संस्कृति को पेश करना है। इस अभियान में जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, चेक गणराज्य, पोलैंड, ग्रीस,

सर्बिया और क्रोएशिया समेत 11 देशों के विदेशी इंफ्लुएंसरों के साथ सीएमजी के बहुभाषी एंकर भी हिस्सा ले रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Aug 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story