आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप दूसरे दिन भारत ने 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता, मेडल टैली में नंबर-3

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप दूसरे दिन भारत ने 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता, मेडल टैली में नंबर-3
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने चार और मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। पहले दिन हर रंग का एक-एक मेडल जीतने के बाद, अब भारत मेडल टैली में तीसरे स्थान पर आ गया है। कजाकिस्तान और इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स (एआईएन) के खिलाड़ियों ने दांव पर लगे 5 में से 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने चार और मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। पहले दिन हर रंग का एक-एक मेडल जीतने के बाद, अब भारत मेडल टैली में तीसरे स्थान पर आ गया है। कजाकिस्तान और इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स (एआईएन) के खिलाड़ियों ने दांव पर लगे 5 में से 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

काहिरा के ओलंपिक इंटरनेशनल सिटी शूटिंग रेंज में रोहित कान्यान ने 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुषों के जूनियर इवेंट में 615.8 के स्कोर के साथ भारत को दिन का पहला सिल्वर मेडल दिलाया। वह कजाकिस्तान के गोल्ड मेडल विजेता ओलेग नोस्कोव से सिर्फ 0.5 अंक पीछे रहे।

इसके बाद सेजल कांबले ने जूनियर महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल क्वालीफायर में 580 के स्कोर के साथ टॉप किया, और फिर फाइनल में 27 हिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। एआईएन की कात्सियारीना इवानोवा ने आठ पांच-शॉट सीरीज वाले फाइनल में 31 हिट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता।

भारत ने इस प्रतियोगिता में दूसरी बार 'डबल पोडियम' हासिल किया। पहले दिन शिवा नरवाल और चिराग शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद, अब राज चंद्र ने 580 और अभिनव देशवाल ने 578 का स्कोर करते हुए 25 मीटर पिस्टल पुरुषों के जूनियर इवेंट में क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। कजाकिस्तान ने एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता, जिसमें किरिल त्सुकानोव ने 581 का स्कोर किया।

जूनियर महिलाओं के स्कीट इवेंट में, ऋषम गुरोन (24, 23, 21, 23, 24) ने 115 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया। इसके बाद वह फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं, और पहले 12 शॉट्स के बाद सात हिट्स के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स की वरवारा जैतसेवा ने इस इवेंट में 40 में से 33 हिट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता।

जूनियर पुरुष स्कीट स्पर्धा में ईशान सिंह लिब्रा ने 118 (25, 23, 22, 24, 24) के स्कोर के साथ फाइनल-8 में जगह बनाई और छठे स्थान पर रहे। फाइनल में उन्होंने दो स्थान का सुधार किया, लेकिन मामूली अंतर से पदक चूक गए। 28वें शॉट तक पहुंचने पर वह 24 हिट्स के साथ बाहर हो गए।

ब्रिटेन के डेनजिल जैगो ग्रोसे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 हिट्स लगाए और मार्को कोको (30 हिट्स) को एक अंक से हराकर इवेंट का गोल्ड जीता। उन्होंने इस इवेंट में अपना दूसरा जूनियर वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल हासिल किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 10:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story