आईटीबीपीएफ भर्ती 2026 असिस्टेंट कमांडेंट पदों के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि

आईटीबीपीएफ भर्ती 2026 असिस्टेंट कमांडेंट पदों के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि
देश के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'ए' के ​​असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें यूआर के 4, ओबीसी का 1, और एसटी का 1 पद शामिल हैं।

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) ने जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'ए' के ​​असिस्टेंट कमांडेंट (इंजीनियर) के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें यूआर के 4, ओबीसी का 1, और एसटी का 1 पद शामिल हैं।

आईटीबीपीएफ की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 20 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), बायोमेट्रिक पहचान, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, व्यक्तित्व इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), और चिकित्सा परीक्षा की समीक्षा (आरएमई) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां) को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईटीबीपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 8:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story