जादवपुर यूनिवर्सिटी में भाजपा के लोगों ने की गुंडागर्दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई कुणाल घोष

जादवपुर यूनिवर्सिटी में भाजपा के लोगों ने की गुंडागर्दी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई  कुणाल घोष
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की झड़प को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में भाजपा के लोगों ने गुंडागर्दी की है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके साथ ही, उन्‍होंने कांग्रेस के दो पद वाले 'वंदे मातरम' प्रपोजल और राजीव गांधी की जयंती पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

कोलकाता, 20 अगस्‍त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की झड़प को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में भाजपा के लोगों ने गुंडागर्दी की है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके साथ ही, उन्‍होंने कांग्रेस के दो पद वाले 'वंदे मातरम' प्रपोजल और राजीव गांधी की जयंती पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

कुणाल घोष ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की झड़प के मामले को लेकर भाजपा का घेराव किया है। उन्‍होंने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी में भाजपा के लोगों ने गुंडागर्दी की है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस को इन लोगों को गिरफ्तार करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस यूनिवर्सिटी के कुछ ऐसे छात्र हैं जिनका रवैया ठीक नहीं है और हम ऐसे लोगों का सपोर्ट नहीं करते हैं। इस झड़प में एक छात्र की मौत हुई है और टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर हमला भी हुआ। हम इस घटना की निंदा करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के गुंडों को पुलिस का साथ मिला है। जादवपुर विश्‍वविद्यालय टॉप 10 की सूची में शामिल है। यह घटना प्रदेश में जंगल राज होने का प्रतीक है।

दरअसल, जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) कैंपस में गुरुवार की सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कैंपस में बाहरी लोगों को लाने का आरोप लगाया।

'वंदे मातरम' पर कुणाल घोष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "यह इतिहासकारों का विषय है, वे इस पर विचार कर सकते हैं। 'जन गण मन' को देखिए, हम पूरा गीत नहीं गाते, हम केवल पहला पद गाते हैं। इसी तरह, 'वंदे मातरम' के मामले में भी, कुछ लोगों की राय है कि इसे पूरा गाया जाए, जबकि कुछ लोग केवल शुरुआती दो पद गाने के पक्ष में हैं। इसलिए, इतिहासकार ही इस पर बेहतर ढंग से बता सकते हैं।"

इसी बीच टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने कहा, "राजीव गांधी की जयंती पर, हम उनके प्रति पूरा सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करते हैं। अगर वे आज जीवित होते, तो पूरे देश और पश्चिम बंगाल की राजनीति, साथ ही समग्र दृष्टिकोण, अधिक सकारात्मक होता।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 11:51 PM IST

Tags

Next Story